Haridwar NewsBig News

मां ने उतारा अपने लाल को मौत के घाट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

हरिद्वार में बुधवार को हरकी पैड़ी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दिल्ली का एक परिवार अपने सात साल के बच्चे को गंगा में डुबकी लगवा रहे थे। आसपास के लोगों का कहना था कि परिजनों ने अपने बच्चे को डुबकी लगवाकर मार डाला। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के माता-पिता और मौसी को गिरफ्तार कर लिया था। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे की मौत डुबकी लगवाने से नहीं बल्कि खून की कमी के कारण हुई थी। ब्लड कैंसर के चलते बच्चे के शरीर में खून की कमी हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्चे का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बच्चे के माता-पिता और मौसी को भी छोड़ दिया है।

ये था पूरा मामला

घटना बुधवार दोपहर की है। राजकुमार सैनी निवासी सोनिया विहार दिल्ली अपने सात साल के बेटे रवि को लेकर अपने परिवार के साथ हरकी पैड़ी पर पहुंचे थे। वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया था।

ब्लड कैंसर से पीड़ित था रवि

पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा रवि ब्लड कैंसर से पीड़ित था। चार दिन पहले दिल्ली एम्स में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे घर ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद वह उसे गंगा स्नान कराने के लिए लाए थे। उन्हें उम्मीद थी कि गंगा स्नान के बादउनका जिगर का टुकड़ा ठीक हो जाएगा।

भीड़ ने लगाया था डुबोकर हत्या करने का आरोप

राजकुमार सैनी ने बताया कि रवि कार में ही मूर्छित हो गया था। हरकी पैड़ी में मूर्छित अवस्था में गंगा में सबकी लगवाते देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ ने उनपर बच्चे की डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें