Nainital News

रामनगर से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

रामनगर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। महिला की उम्र लगभग 55 बताई जा रही है। आपको बता दे कि अकसर यहां हादसे होते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी एक युवक की इसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें