AIIMS Rishikesh NewsBig NewsHighlight

EXCLUSIVE : उत्तराखंड में डरा रहा मौत का आंकड़ा, महज 10 दिन में Corona का शिकार हो गए इतने लोग

Breaking uttarakhand news

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने के बजाय और तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। कोरोना के जिस तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। उसी स्पीड से कोरोना से मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक राज्य में 2021 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत के आंकड़े बढ़ने के साथ ही श्मशान घाटों पर भी लाशों पर लाशें पहुंचने लगी हैं। अस्पतालों की मोर्चरी में अब जगह की कमी होने लगी है। आलम यह है कि इंतजाम भी अब कम पड़ने लगे हैं।

पिछले 10 दिनों की बात करें तो राज्य में कोरोना से अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का से आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। जैसे-जैसे मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। लोगों को भी डर सता रहा है। सरकार भले ही मौत की दर कम करने के कितने ही दावे क्यों ना कर ले, लेकिन हकीकत यह है कि फिलहाल उखड़ती सांसों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। अस्पतालों में लोगों रोने की आवाजें गूंज रही हैं और शहर में एंबुलेंश का ही शोर सुनाई पड़ रहा है।

ये हैं मौत के आंकड़े

तारीख मौतें
14   अप्रैल    13
15  अप्रैल        9
16  अप्रैल 17
17  अप्रैल 37
18  अप्रैल 12

19  अप्रैल 24

20 अप्रैल 27

21 अप्रैल 34
22  अप्रैल 19
23  अप्रैल 49
कुल दिन – 10 कुल मौतें – 241

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें