Haridwar News

डीलर पर राशन न देने का आरोप, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

devbhoomi news

रुड़की : खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय पर बुधवार को भंगेड़ी और महावतपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने राशन डीलरों की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की। ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की जिसके बाद अधिकारी कार्यालय से खिसक गए। बता दें कि ग्रामीणों ने गाँव के राशन डीलरों पर राशन ना देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में दिलशाद और सत्तार नाम के डीलर हैं जो उनको प्रति माह राशन नहीं देते बल्कि उनके राशन को बाहर दुकानों में बेच देते हैं और मुनाफा कमाते हैं.

कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि राशन डीलर उनको कहते हैं कि उनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हैं, जिसके बाद उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग में उन्होंने अपने राशन चेक कराए तो वह वहां चढ़े हुए पाए गए। ये देख ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी जमकर हंगामा काटा।

उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं राशन डीलर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है जिसके चलते यह राशन डीलर बहार से ही गरीबों का हक बेच देते हैं और राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं है कहकर टरका देते हैं।इस हंगामे के काफी देर तक भी खाद्य आपूर्ति अधिकारी अपने कार्यालय पर नहीं पहुँचे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें