HighlightNainital News

हल्दवानी में लापता व्यापारी का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

SANTOSH BAHUGUNAहल्दवानी में एक लापता व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यापारी का शव सिंचाई की नहर में मिला है।

बताया जा रहा है कि काठगोदाम इलाके के रहने वाले व्यापारी संतोष बहुगुणा पिछले कुछ दिनों से लापता थे। पुलिस को कल ही चंबल पुल के पास उनकी स्कूटी और मोबाइल मिला था। इसके बाद पुलिस ने उनकी आसपास तलाश शुरु की। पुलिस ने चंबल पुल की नहर में भी तलाश शुरु की। पुलिस को आज संतोष बहुगुणा का शव चंबल पुल की नहर में मिला है। पुलिस को सिंचाई नहर में आरटीओ रोड क्षेत्र में मिला है। पुलिस का मानना है कि संतोष बहुगुणा का शव नहर में बहते हुए आरटीओ रोड की तरफ आ गया था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संतोष बहुगुणा के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अब संतोष की मौत की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें