UttarakhandBig NewsDehradun News

विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर पंहुचा देहरादून, परिजनों में पसरा मातम

विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर शनिवार को विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान देहरादून पहुंचाया गया। जिसके बाद से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

ह्रदय गति रुकने से हुए थे शहीद

विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून सात विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेना के विमान से एयरपोर्ट लाया गया।

अभ्यास के लिए भेजा गया था लेह

बता दें विंग कमांडर अनुपम गुसाईं को लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून लाया गया। कुछ ही देर बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें