Big NewsUdham Singh Nagar News

नाले में तीन साल के मासूम की लाश मिलने से मचा हड़कंप, तीन दिन पहले आंगन से हो गया था गायब

बाजपुर के गांव नरखेड़ा में तीन दिन पहले मासूम अपने घर के आंगन में खेल रहा था। लेकिन इसी दौरान वो अचानक से कहीं गायब हो गया। परिजनों के काफी ढूंढने के बाद भी वो नहीं मिल पाया। तीन दिन बाद मासूम का शव नाले से मिला है। जिस से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घर के आंगन से अचानक हो गया था लापता

मिली जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को दोपहर के समय गांव नरखेड़ा निवासी अजय कुमार का तीन साल का बेटा घर के आंगन में खेल रहा था। लेकिन इसी बीच वो अचानक से गायब हो गया। काफी खोजबीन करने पर बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।

जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई। तहरीर दर्ज होने के बाद बच्चे की तलाश के लिए कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गई। बुधवार सुबह से पुलिस टीम बच्चे की तलाश कर रही थी।

नाले से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए घर के पास ही नाले में खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने नाले का पानी निकालकर जेसीबी मशीन से खोजबीन की। इसी दौरान मासूम का शव नाले से ही बरामद हुआ। शव के मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद से पूरा गांव शोक में डूब गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें