Almora NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: सड़क किनारे मिला रेस्टोरेंट संचालक का शव, हत्या या एक्सीडेंट?

Dead-Body

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एक रेस्टोरेंट संचाल की मौत का मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट संचालक का शव अल्मोड़ा के सिरकोट ताकुला सड़क पर पड़ा हुआ मिला। मृतक यहां कालीमठ में रेस्टोरेंट चलाता था। शनिवार सुबह लोगों ने अल्मोड़ा-सिरकोट-ताकुला मार्ग में एक व्यक्ति को बाइक सहित गिरे हुए देखा।

मृतक की पहचान महेंद्र सिंह भाकुनी ग्राम बेह, पातलीबगड़ के रूप में हुई। मृतक हवालबाग की ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी का चचेरा देवर बताया जा रहा है। लोगों ने इसकी जानकारी ब्लॉक प्रमुख के पति रमेश भाकुनी को दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रात को बाइक से अपने घर वापस लौटने के दौरान किसी वाहन की टक्कर के बाद बाइक समेत नीचे गिर गया। जिस जगह में मृतक का शव पड़ा हुआ मिला।

कुछ दूरी पर हेलमेट भी गिरा हुआ मिला। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट नहीं गिरा होता तो मृतक की जान बच सकती थी। मृतक जाखनदेवी स्यूनराकोट में किराए में रहता था। एसएसआई एमबी राम आर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर भेजा गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें