Big NewsDehradun News

होटल में विदेशी महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, मेडिटेशन के लिए आई थी उत्तराखंड

देहरादून जिले के ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र के होटल राज रिजॉर्ट में विदेशी महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विदेशी पर्यटकों का एक ग्रुप मेडिटेशन के लिए ऋषिकेश आया हुआ था। मृतक भी इसी ग्रुप में शामिल थी। महिला तीन जनवरी को अपने ग्रुप से अलग हो गई थी।

AC के तार से लटका मिला विदेशी महिला का शव

तपोवन क्षेत्र के होटल राज रिजॉर्ट के एक कमरे में विदेशी महिला का शव एसी के तार से लटका हुआ मिला। महिला मेडिटेशन के लिए उत्तराखंड आई हुई थी। महिला की पहचान एसुल्लयू करमानालिवा (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने दूतावास के माध्यम से महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की जांच प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान कर कर रही है।

तीन जनवरी से नहीं लौटी थी अपने होटल

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शुक्रवार को एन्यूरा एब्येशेवा निवासी किर्गिस्तान गणराज्य ने सत्य साधना संस्थान तपोवन की महिला नव्या के माध्यम मुनिकीरेती थाने में जानकारी दी कि उनकी साथी एसुल्लयू करमानालिवा (32) ने तीन जनवरी को उनके साथ होटल हॉलिडे होम में चेक इन किया और अपना सामान रखा था। जिसके बाद वो बाहर घूमने चली गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जब साथियों ने उसे कॉल किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। तब से उसके साथी उसकी तलाश कर रहे हैं।

ऐसे पता चला लापता एसुल्लयू करमानालिवा का

एसुल्लयू करमानालिवा के लापता होने की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने उसे खोजना शुरू किया। इसी बीच राज रिजॉर्ट प्रबंधन ने पुलिस को उनके होटल के कमरे में एक विदेशी महिला की लाश मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो शव की पहचान लापता एसुल्लयू करमानालिवा के रूप में हुई।

होटल राज रिजॉर्ट में नहीं थी विदेशी महिला की एंट्री

बताया जा रहा है कि होटल राज रिजॉर्ट में विदेशी महिला एसुल्लयू करमानालिवा की कोई एंट्री नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि महिला घूमते-घूमते होटल पहुंची थी। होटल कर्मियों का कहना है कि होटल के कमरे बंद नहीं रहते शायद ऐसे में महिला होटल के कमरे में चली गई होगी। लेकिन फिर महिला यहां कैसे आई और कब आई इस बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें