Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : जंगल में मिली युवक की लाश, गला रेतकर हत्या!

cabinet minister uttarakhand

 

खटीमा: US नगर जिले के खटीमा से लगे वन विभाग के सीमांत में सुरई रेंज के जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उसकी बाइक साइफन नहर से बरामद हुई है। शव की शिनाख्त जमौर गांव निवासी मोहम्म्द आरिफ के रूप में हुई। उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था।

इस मामले में मृतक के छोटे भाई राशिद ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में उसने कहा कि सबसे छोटे भाई ताहिर ने 2020 में गांव में ही प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर गांव का ही एक युवक भाई से रंजिश रखने लगा। आरोपी युवक और उसके भाई के बीच दोस्ती भी थी।

बताया कि रविवार की रात को आरोपी युवक और उसका भाई बाइक से साथ गए थे। लेकिन, देर रात तक उसका भाई घर नहीं पहुंचा। सोमवार को उसका शव साइफन नहर के पास बरामद हुआ। उसका आरोप है कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर बाइक भी नहर में फेंक दी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें