Champawat NewsHighlight

टनकपुर में स्टेडियम के गेट पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

टनकपुर में आईटीआई की तैयारी कर रहे 21 साल के युवक का शव स्टेडियम के गेट पर लटका मिला. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्टेडियम के गेट पर लटका मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुछ स्थानीय लोग स्टेडियम से गुजर रहे थे. इस दौरान स्टेडियम के गेट पर एक युवक लटका मिला. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान विवेक भंडारी (21) पुत्र देवेन्द्र भंडारी निवासी नायकगोठ के रूप में हुई है.

खेलने के लिए स्टेडिम गया था युवक

बताया जा रहा है विवेक रविवार सुबह करीब छह बजे खेलने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर गया हुआ था. लेकिन सुबह उसका शव स्टेडियम के गेट से लटका मिला. संभावना जताई जा रही है कि विवेक स्टेडियम के बंद गेट के ऊपर से चढ़कर स्टेडियम के अन्दर प्रवेश कर रहा था. इस दौरान अचानक गेट पर करंट की चपेट में आ गया.

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मामले को लेकर प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी. प्रथमदृष्टया अधिक रक्त बह जाने के कारण उसकी मौत होना माना जा रहा है. पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें