Haridwar NewsBig News

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में तैरता मिला युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मचा गया जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में तैरता मिला। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहर में तैरता मिला युवक का शव

घटना मंगलवार की है। लक्सर के ओसपुर गांव के मार्ग पर पथरी पुल के पास नहर में युवक का शव तैरता मिला। शव को कर इलाके में हड़कंप मच गया। चौकीदार की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।

नशे की हालत में था घर से गायब

मृतक की पहचान अमित (26) पुत्र सेवाराम निवासी मुंडा खेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवक सोमवार देर रात से नशे की हालत में घर से था गायब था। परिजनों ने अमित को तलाशने की कोशिश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें