नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर 500 फीट गहरी खाई में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गई। शव की पहचान नेपाली मूल निवासी व्यक्ति के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
500 फीट गहरी खाई से मिला अधेड़ का शव
शुक्रवार नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट के पास गधेरे से अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक आमपड़ाव क्षेत्र में पुलिस ने 500 फीट गहरी खाई से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।
नेपाली मूल के व्यक्ति के रूप में हुई पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक शव की पहचान नेपाली मूल निवासी व्यक्ति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शुक्रवार शाम को आमपड़ाव के गधेरे में एक शव देखा। लोगों मे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 500 मीटर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला। आस-पास पूछताछ करने पर शव की पहचान नेपाली मूल व्यक्ति के रूप में हुई।
शव की पहचान नेपाल मूल के मजदूर भीम प्रकाश ओली ने अपने भाई नवीन ओली के रूप में की। भीम प्रकाश ओली ने बताया कि उसका भाई नवीन बीते 8 मार्च से लापता था। मौत के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।