SportsUttarakhand

उत्तराखंड की बेटियों ने किया कमाल, राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीते तीन गोल्ड और एक सिल्वर

उत्तराखंड की टीम ने यूथ महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का नाम रोशन किया है। टीम ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर तीसरे स्थान पर है। पहली बार किसी जनपद की चार महिला मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर मैडल जीते है।

राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीते मैडल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनवार को हुए फाइनल मैच में निकिता ने दिल्ली की खिलाड़ी सिया को लाइट वेट 57-60 किग्रा भार वर्ग में हराया। 60-63 किग्रा भार वर्ग में पंजाब की अर्शदीप कौर, दीपा से हार गई। तो वहीं काजल ने वेल्टर वेट 63-66 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली की खिलाड़ी सुप्रिया रावत को हरा दिया।

कर्निका कठायत ने 45-48 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा प्रदेश की भावना को हारा दिया। उत्तराखंड टीम की कोच बिजेंद्र मल्ल जो की पिथौरागढ़ की रहने वाली है और दूसरी कोच प्रियंका देहरादून की निवासी है।

खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों के मैडल जीतने पर खेल विभाग उत्तराखंड संयुक्त निदेशक, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट, डीएम रीना जोशी आदि ने शुभकामनाएं दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें