Big NewsRudraprayag News

बड़ी खबर : केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि को होगी घोषित

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि को तय की जाएगी। शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि को पंचांग गणना से तय किया जाएगा।

शिवरात्रि को घोषित होगी कपाट खुलने की तिथि

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आठ मार्च यानी महाशिवरात्रि को घोषित होगी। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करने का दिन भी तय किया जाएगा।

शिवरात्रि पर ऊखीमठ में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आठ मार्च को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। इसके बाद बाबा केदार के धाम के कपाट खोलने की तिथि तय करके घोषित की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें