Big NewsDehradun News

देहरादून में लगा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार, कहा बाबर को बेघर कर रघुवर का नाम बढ़ाएंगे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री शनिवार को देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे थे। बाबा बागेश्वर ने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई।

हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त

बाबा बागेश्वर ने हर बार की तरह ही लोगों के पर्चे खोले ओर उनकी समस्या के बारे में बात की। उनके दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। दरबार में उत्तराखंड के साथ ही अलग-अलग राज्यों के लोग पहुंचे थे।

बाबा बागेश्वर ने कहा की जिस तरह एक ब्लड ग्रुप वाला दूसरे ब्लड ग्रुप वालों को रक्त नहीं दे सकता। ठीक वैसे ही कैसे हम दूसरा मजहब स्वीकार सकते हैं।

बाबर को बेघर कर बढ़ाएंगे रघुवर का नाम

बाबा बागेश्वर ने कहा पहले जमीनों पर कब्जा कर चादर डाल देते थे। अब जरूरत है की बाबर को बेघर कर रघुवर का नाम बढ़ाया जाए। उत्तराखंड में यह काम होते दिख रहा है। जब उन्हें बागेश्वर नाम सुनाएंगे तो कोई चादर व फादर के निकट नहीं आएगा।

देहरादून में लगेगा पांच दिन का दरबार

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज एक दिन का दरबार लगा। यह समय देहरादून के लिए कम है। हम जल्द ही देहरादून में पांच दिन का दिव्य दरबार लगाएंगे और देहरादून के पागलों का दम पिएंगे। इसके लिए बात हो गई है जल्द ही दरबार लगाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक निवृति यादव, अमित त्यागी मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें