पेट्रोलियम कंपनियों ने होली से पहले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। जिसके बाद राजधानी दून में घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने से आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है।
होली से पहले उत्तराखंड में भी महंगा हुआ सिलेंडर
होली से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से लोगों का बजट बिगड़ गया है। प्रदेश में गैस के दाम बढ़ने से लोग हैरान हो गए हैं। घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है।
घरेलू गैस की कीमतों में इतनी हुई बढ़ोतरी
राजधानी दून में पहले सिलेंडर 1072 रुपये में मिलता था। लेकिन बढ़ोतरी के बाद कीमत 1122 हो गई है। व्यावसायिक गैस के दाम में भी 350 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1812 रुपये से बढ़कर 2162 रुपये हो गई है।
इसके साथ ही पांच किलो वाले गैस सिलेंडर में 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब पांच किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 572 रुपये हो गया है। 10 किलो के सिलेंडर में 35 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब 10 किलो का सिलेंडर 799 रुपये में मिलेगा।