अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय होगा खतरनाक, मौसम विभाग ने लगाए तेज बारिश व तूफान के आसार

तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह घंटे में बिपरजॉय और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इस तूफान का असर कई तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान तूफान व तेज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के बिपरजॉय तूफान के उत्तर की ओर बढ़ने के आसार बताए हैं। 15 जून तक यह खतरनाक बिपरजॉय पाकिस्तान और उससे सटे तट तक पहुंच जाएगा।
राजस्थान में अगले हफ्ते के बारिश के आसार
बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह राजस्थान के कुछ हिस्सों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के कारण बारिश हो सकती है। बता दें, राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में 14-15 जून को बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर और उदयपुर जिलों में आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है।
यहां भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण भारतीय क्षेत्र में अगले चार दिनों में बारिश होने की संभावना है। जहां केरल और तटीय कर्नाटक में सोमवार तक भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं लक्षद्वीप में रविवार तक बारिश होगी।
महाराष्ट्र में चलेंगी तेज हवाएं
वहीं मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।