चक्रवात बिपरजॉय हुआ कमजोर, कई राज्यों में होगी बारिश, चेतावनी जारी

देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक दक्षिण राजस्थान, उत्तरी गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवात बिपरजॉय अब कमजोर हो गया है और पूर्व-उत्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में दक्षिण राजस्थान और उत्तरी गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
शनिवार के लिए यहां हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बाड़मेर, जालौर, सिरोही और पाली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाड़मेर से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद कर दी गई हैं। जबकि उदयपुर से दिल्ली और मुंबई की दो उड़ानें भी रद की गई हैं। वहीं, पाकिस्तान सीमा से सटे बाड़मेर के 5 गांवों के 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।