Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : कर्फ्यू के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों की आई शामत, 62 वाहन सीज, 99 लोगों के चालान

ऋषिकेश : कोविड-19 कर्फ्यू के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूमने वाले 62 वाहन चालकों के वाहन सीज किए। इसी के साथ मास्क ना लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर 99 लोगों का चालान कर 12300 रुपये संयोजन शुल्क लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक रितेश साह के नेतृत्व में कर्मचारियों और चीता मोबाइल को साथ लेकर ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत कोविड-19 के दौरान जारी कर्फ्यू का कढ़ाई से पालन करवाया गया। नियमों के अनुरूप ही दुकानें खुली हैं। क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमने वाले स्कूटी-मोटरसाइकिल चालकों के वाहनों को सीज किया गया है। व समस्त चेकिंग पॉइंट पर सख्ताई से चेकिंग की जा रही है।ऋषिकेश क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर पॉइंट बनाकर सख्ती से चेकिंग की जा रही है। नियमों का पालन करवाया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें