Big NewsHaridwar News

रुड़की ब्रेकिंग : कर्फ्यू में खाद डीलरों की मनमानी,भड़के किसान, हंगामा बढ़ता देख भागा दुकानदार

रूड़की-लॉकडाउन मे खाद डीलरों द्वारा ओवर रेट यूरिया बेचने पर रुड़की के कस्बा लंढौरा मे किसानों का गुस्सा एक बार फिर भड़क गया ओर गुस्साए किसानों के दुकानदार का घेराव कर जमकर हंगामा काटा हंगामे के दौरान किसान दुकानदार पर ओवर रेट यूरिया बेचने का आरोप लगाते नजर आए किसानों का गुस्सा भडकते देख व्यापारी व उसका नौकर दुकान बंद कर किसानों के सवालों से बचते व भागते नजर आए।

लॉकडाउन में खाद डीलरों की मनमानी किसानों पर भारी पड़ रही है। रबी फसल की बोवाई के मद्देनजर जहां किसानों ने खाद की खरीद शुरू कर दी है, वहीं डीलरों द्वारा यूरिया को लेकर उनसे मनमानी रकम वसूली जा रही हैं। यहीं नहीं यूरिया की खरीद के साथ डीएपी, सल्फर व अन्य उर्वरकों की खरीद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अतिरिक्त उर्वरक न लेने पर दुकानदारों को यूरिया नहीं दी जा रही है, या फिर व्यापारी द्वारा मनमानी रकम वसूली जा रही है।

यूरिया को लेकर जिले में काफी अफरातफरी मची है। प्रशासन भले ही किसानों को समितियों के माध्यम से पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के बंदोबस्त में जुटा हो लेकिन थोक विक्रेता इससे बेफिक्र हो यूरिया की कालाबाजारी में जुटे हैं।

किसानों के मुताबिक मौजूदा समय में डीलरों द्वारा किसानों को 266 रुपये की दर वाले यूरिया को 300 तथा 400 रुपये की दर वाले यूरिया को 450 से लेकर 500 रुपए तक मे बेचा जा रहा है। लंढौरा में खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों द्वारा हंगामा काटने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पांच दिन पहले भी किसानों ने दुकानदारों द्वारा यूरिया मनमाने रेट पर बेचने को लेकर व्यापारी का घेराव कर हंगामा काटा था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें