National

आज से CRPF शुरू करेगा महिला क्रॉस-कंट्री बाइक रैली, देशभर में महिला टोली दिखाएंगी दमखम

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मंगलवार को 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 10,000 किमी की दूरी तय करने वाली एक पूर्ण महिला क्रॉस-कंट्री बाइक रैली शुरू करेगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से आयोजित होने वाला यह अभियान देश की महिला शक्ति या नारी शक्ति का जश्न मनाने के लिए सीआरपीएफ महिला बाइकर्स के एक समूह यशस्विनी के साथ शूरु होगा। सीआरपीएफ की कुल 150 महिला अधिकारी तीन टीमों में विभाजित होकर क्रॉस-कंट्री अभियान पर निकलेंगी।

स्टैच्यू आफ यूनिटी में एकत्रित होगा दल

75 रायल एनफील्ड बाइकों पर सवार होकर ये टीमें भारत के उत्तरी श्रीनगर, पूर्वी  (श्रीनगर), पूर्वी (शिलांग) और दक्षिणी (कन्याकुमारी) क्षेत्रों से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। अभियान दल 31 अक्टूबर, 2023 को होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए गुजरात के एकता नगर (केवडि़या) में स्टैच्यू आफ यूनिटी में एकत्रित होगा।

कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना

यात्रा के दौरान रास्ते में कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लक्षित समूहों जैसे स्कूली बच्चों और कॉलेज की लड़कियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी के कैडेटों के साथ बातचीत शामिल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें