National

सीआरपीएफ के जवान ने ड्यूटी की रायफल से ही खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

यूपी में मतदान जारी है. लेकिन इस बीच चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे एक कंपनी के जवान ने खुदकुशी कर लगी है। मामला यूपी के चंदौली जिले का है जहां चुनाव ड्यूटी में आए सीआरपीएफ के एक जवान ने ड्यूटी की रायफल से ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे और जवान को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा ड्यूटी के लिए सीआरपीएफ की अल्फा 08 उड़ीसा बटालियन की कंपनी चकिया कोतवाली के शिकारगंज स्थित एसआरबीएस स्कूल में रुकी है। इस कंपनी के सीआरपीएफ में तैनात केरल प्रान्त के कुन्नूर जिले के विपिन दास 38 ने खुद को गोली मार ली और अपनी जीवन खत्म कर दिया। खबर है कि खाना खाने के बाद सभी जवान बैरक में सो रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। सब हैरान रह गए।
अन्य जवान गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि विपिन दास लहूलुहान जमीन पर पड़ा है। और बगल में उसकी इंसास राइफल और एक खाली बुलेट बगल में गिरी हुई थी अफसरों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इसे आत्महत्या कहा जा रहा है हालांकि इस मामले सीआरपीएफ के अफसर इस कुछ बोलने से बच रहे हैं। जवान के द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने से  सभी हतप्रभ है। पुकिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें