Champawat NewsHighlight

CRPF जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम, जांच जारी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक दुखद घटना सामने आ रही है. उत्तराखंड के चम्पावत के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान ने खुद को AK- 47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जवान मूल रूप से चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के बिसारी गांव का रहने वाला था.

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार जवान विपिन चन्द्र सीआरपीएफ 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में तैनात था. बताया जा रहा है सोमवार की सुबह करीब साढ़े साद बजे सीआरपीएफ के हेड कॉस्टेबल विपिन चन्द्र अपने बैरक में गए और खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान भी बैरक की ओर दौड़े तो वहां हेड कॉस्टेबल खून से लथपथ मिले.

मामले की जांच जारी

घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई. घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल जवान विपिन चंद्र ने आत्महत्या क्यों की इसकी कोई जानकारी नहीं है. मामले की जांच की जा रही है. घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी गई है. जवान की मौत की खबर सुनने के बाद सेन उनके परिजन बेसुध हैं. इसके साथ ही गांव में भी शोक की लहर छा गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें