HighlightNational

CRPF के महानिदेशक बोले : अब तक लापता है हमारा एक जवान, बंधक बनाए जाने की आशंका

सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुए नक्सली हमले से पूरा देश दहल गया। एक साथ 22 जवानों ने अपनी शहादत दी। वहीं बता दें कि बड़ी खबर ये है कि सीआरपीएफ महानिदेशक कुलदीप सिंह ने मंगलवार को बताया कि हमारा एक जवान अब तक लापता है। ऐसी अफवाह है कि उसे नक्सलियों ने बंधक बना लिया है। महानिदेशक ने कहा कि इस आशंका पर हमारे जवान ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं और इस खबर की जांच भी कर रहे हैं।

वहीं कुलदीप सिंह ने कहा कि आपके पास भी कुछ खबरें इस तरह की आई हैं कि नक्सलियों के शायद 28 लोग मारे गए हैं। ये सच है कि वे अपने मारे गए सभी लोगों की संख्या को स्वीकार नहीं करते लेकिन यह संख्या निश्चित तौर पर 28 से ज्यादा होगी। घायलों कि संख्या उससे ज्यादा होगी। महानिदेशक ने बताया कि शहीद होने वालों में 8 DRG बीजापुर के जवान, 6 STF छत्तीसगढ़ के जवान, 7 कोबरा के जवान और 1 बस्तरिया बटालियन का जवान है। एक जवान अभी लापता है। खबरें चल रही हैं कि वह नक्सलियों के कब्जे में है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग भाग गए थे। नक्सलियों ने गांव के घरों को आड़ बनाया था। वहां से वे सुरक्षा बलों पर हमला करते रहे। सुरक्षा बलों उसका पूरा जवाब देती रही। 700-750 की संख्या में नक्सल मिलकर हमला कर रहे थे। बताया कि जवान जब सर्च करके जंगलों से होते हुए आ रहे थे तो टेकलागुड़म के पास नक्सली घात लगाए बैठे थे। उन्होंने अचानक जवानों पर गोली चलानी शुरू कर दी जिसके जवाब में हमारी सुरक्षा बल ने पलटवार कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए।’

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें