HighlightPolitics

पूर्व पीएम इंदिरा की एक झलक पाने के लिए उमड़ा था सैलाब, लौटने के अगले दिन ही हो गई थी हत्या

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद पूरा देश सन्न हो गया था। क्या आप जानते हैं। इंदिरा गांधी की मौत से ठीक एक दिन पहले वे उत्तराखंड पहुंची थी।

31 अक्टूबर 1984 को उत्तरकाशी पहुंची थी पूर्व पीएम

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वर्ष 1984 में उत्तरकाशी पहुंची थी। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की एक झलक पाने के लिए यहां जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर बिष्ट बताते हैं कि 30 अक्तूबर 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उत्तरकाशी आई थीं।

उत्तरकाशी से लौटने के अगले दिन ही हुई थी हत्या

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हेलीकॉप्टर मातली में उतरा था। रामलीला मैदान में इंदिरा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। लोगों ने घरों की छतों से भी उन्हें सुना था। सेवानिवृत्त शिक्षक ये भी बताते हैं कि उत्तरकाशी में जनसभा के बाद जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वापस लौटी थीं तो उसके अगले ही दिन 31 अक्तूबर 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

राजनीति का अखाड़ा माना जाता है रामलीला मैदान

आप जानते हैं उत्तरकाशी के रामलीला मैदान को राजनीति का अखाड़ा भी माना जाता है। यहां पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के अलावा, अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई बड़े नेता यहां जनसभा कर चुके हैं। आपको बताते चलें 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी रामलीला मैदान में सभा की थी।

लालकृष्ण आडवाणी भी पहुंच चुके हैं रामलीला मैदान

इसके अलावा 1997 में दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे मोतीलाल बोरा भी यहां जनसभा कर चुके हैं।1996-97 में कांग्रेस नेता राजेश पायलट ने भी यहां चुनावी रैली की थी। वहीं 2002 में लालकृष्ण आडवाणी और 2007 में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राज बब्बर भी रामलीला मैदान पहुंचे थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें