HighlightHaridwar NewsReligious

माघ पूर्णिमा के अवसर पर हर की पैड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें तस्वीरें

देशभर में आज माघ पूर्णिमा 2024 का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन का हिंदू धर्म में खासा महत्व है। इस दिन गंगा में स्नान को महत्वपूर्ण माना जाता है। माघ पूर्णिमा के अवसर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

हरिद्वार के घाटों पर भक्त लगा रहे आस्था की डुबकी

माघ पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार के सभी घाटों पर भक्त आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। शनिवार सुबह से ही घाटों पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद दान कर रहे हैं और भोजन भी करा रहे हैं।

haridwar

शुक्रवार से ही हरिद्वार में जुटने लगे थे लोग

माघ पूर्णिमा के अवसर पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग एक दिन पहले से ही हरिद्वार में जुटने लगे थे। शुक्रवार से ही हरिद्वार के गंगा घाटों पर खासा भीड़ दिखाई दे रही थी। दूसरे जिलों व पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का शुक्रवार सुबह से ही हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

haridwar

माघ पूर्णिमा पर स्नान करने का है खासा महत्व

आपको बता दें कि हिंदू मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान का खास महत्व है। माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले जातकों को सौभाग्य के साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर जो भी गंगा में स्नान करता है या फिर मां गंगा के मंत्र का जाप करने से सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

haridwar

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें