Dehradun NewsBig News

सीएम धामी की रैली में उमड़ा जनसैलाब, गदगद हुए CM, बोले धन्यवाद देहरादून

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भव्य रोड शो निकला। जिसके बाद सीएम देहरादून के बन्नू स्कूल में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में शामिल हुए। सीएम धामी के रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला। जिसे देख सीएम धामी गदगद हो उठे। सीएम धामी ने सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया।

Cm dhami

सीएम धामी ने कहा हजारों की संख्या में उमड़ा यह जन सैलाब बता रहा है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता इन लोकसभा चुनावों में “मोदी जी की गारंटी” पर अपनी मुहर लगाने के लिए तैयार है। युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं बच्चों से मिले असीम स्नेह से हृदय अत्यंत अभिभूत है, आप सभी का धन्यवाद।

Cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने नारी शक्ति महोत्सव में महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल की निरीक्षण किया। सीएम धामी ने 1055.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि महिलाओं के आशीर्वाद से लगातार हमारी सरकार काम कर रही है।

Cm dhami

सीएम धामी ने कहा आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें मातृशक्ति की सहभागिता ना हो। बल्कि आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने रोजगार के साथ-साथ अन्य लोगों को रोजगार देने का काम कर रही हैं।

Cm dhami

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें