UttarakhandNainital News

Cricketer Rinku Singh ने किए नीम करौली बाबा के दर्शन , सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे फैंस

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रिंकू सिंह(Cricketer Rinku Singh) शानिवार को कैंची धाम (Kainchi Dham) पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने बाबा नीम करौली (Neem Karoli Baba) की पूजा अर्चना की। साथ ही उनका आर्शीर्वाद भी लिया। कैची धाम में रिंकू सिंह के साथ क्रिकेटर आर्यन जुयाल भी पहुंचे। करीब आधे घंटे तक क्रिकेटर मंदिर में रहे। जिसके बाद वो वापस लौट आए।

नीम करौली बाबा के दर्शन करने पहुंचे Cricketer Rinku Singh

ऐसे में रिंकू सिंह को देखकर कैंची धाम Kainchi Dham में प्रशंशक काफी खुश हुए। जहां लोगों ने क्रिकेटर के साथ सेल्फी की मांग की। ऐसे में क्रिकेटर ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। कैची धाम पहुंचकर मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें निम करौली बाबा के चमत्कारों के बारे में बताया।

साथ ही बाबा के किस्से भी बताए। रिंकू सिंह से जब कैची धाम आने का अनुभव पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो यहां आकर काफी खुश है। उन्हें यहा बहुत अच्छा लगा। बाबा के प्रति आस्था उन्हें कैंची धाम खिंच ले आई। कुछ समय मदिंर में बिताने के बाद वो लौट गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें