SportsHighlight

श्रीलंका के क्रिकेटर की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बच्चों के सामने हमलावर ने चलाई गोली

Dhammika Niroshana Shot Dead: श्रीलंका से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। जहां मंगलवार यानी की 16 जुलाई को अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि क्रिकेटर को जब गोली लगी तो उनकी पत्नी और दो बच्चे साथ में थे। 41 साल के धम्मिका उनके आवास में हमलावरों ने गोली चलाई।


श्रीलंका के क्रिकेटर Dhammika Niroshana की गोली मारकर हत्या

पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना की पुष्टि हुई है। खबरों की माने तो निरोशन को जब गोली लगी तो उनकी पत्नी और दो बच्चे साथ में थे। हमलावर ने क्रिकेटर को 12 बोर की बंदूक से गोली मारी। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। हमलावर के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।

Dhammika Niroshana का क्रिकेट करियर

धम्मिका निरोशन के क्रिकेट करियर पर नजर डाले तो श्रीलंका अंडर-19 में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने साल 2000 में डेब्यू किया था। जिसके बाद साल 2002 में ICC अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने टीम की कमान संभाली। जिसके बाद उन्हें कई क्लब के लिए भी क्रिकेट खेला।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें