Nainital NewsHighlight

नाले के तेज बहाव में सिरफिरे युवक की मस्ती, यहां देखें वायरल वीडियो

नैनीताल में हुई भारी बारिश से कालाढूंगी में कोटाबाग के पास गरूणी नाला उफान पर है. नाला उफान पर आने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया है. इस बीच एक व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर नाले के पानी में खेलता दिख रहा है. जिसका आसपास के लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

नाले के तेज बहाव में सिरफिरे की मस्ती

नैनीताल में भारी बारिश ने केहर बरपाया हुआ है. घंटों की मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. बता दें कालाढूंगी में कोटाबाग के पास गरूणी नाला उफान पर आ गया है. जिसके चलते प्रशासन ने यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है. लोग नाले से पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं. पुलिस पानी के तेज बहाव के बीच लोगों से नाला पार न करने की अपील कर रही है. वहीं एक सिरफिरा युवक पानी में डांस करता हुआ नजर आ रहा है.

युवक की तलाश में जुटी पुलिस

युवक को नाले के पानी के बीच मस्ती करता देख आसपास के लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में युवक पानी के बीच में जाकर मस्ती करता दिख रहा है. साफ़ देखा जा सकता है कि युवक को अपनी जान जाने का भी कोई डर नही है. युवक का वीडियो पुलिस के पास पहुंचते ही कालाढूंगी पुलिस ने युवक की तलश शुरू कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें