Uttarkashi NewsBig News

सुरंग से आ रही चटकने की आवाजें, मजदूरों में डर का माहौल, क्या सिलक्यारा टनल में मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा !

सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने की जद्दोजहद नौवें दिन भी जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केंद्र के साथ-साथ विदेशी विशेषज्ञ भी मौजूद हैं। लेकिन सफलता अभी भी हाथ नहीं लग पाई है। इस बीच सिलक्यारा टनल से कुछ चटकने की आवाज आ रही है। माना जा रहा है कहीं ये खतरे की घंटी तो नहीं !

मजदूरों में डर का माहौल

मिली जानकारी के मुताबिक एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक सुरंग से अब तक कई बार चटकने की आवाजें सुनाई दे चुकी हैं। जिसके बाद यहां भूस्खलन होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित न हो इसके लिए सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। बता दें सुरंग से आवाज आने के बाद घटनास्थल पर काम कर रहे मशीन ऑपरेटर और मजदूरों में डर का माहौल है।

श्रमिकों को बाहर निकलने की जद्दोजहद जारी

बता दें दीपावली के मौके पर यमुनोत्री हाईवे के सिलक्यारा बैंड के पास निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के मुहाने से 200 मीटर अंदर भारी भूस्खलन हो गया था। जिसके चलते 41 मजदूर सुरंग के अंदर ही फंसे हुए हैं। हालांकि अंदर फंसे श्रमिकों तक खाना और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें बाहर नहीं निकाला गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें