UttarakhandBig NewsPithoragarh News

लिपुलेख हाईवे के पास दरकी चट्टान, मार्ग हुआ बाधित, तीर्थयात्रियों को SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला

एसडीआरएफ ने पिथौरागढ़ में हुए भूस्खलन में फंसे आदि कैलाश यात्रा के 40 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर धारचूला पहुंचाया गया है। बता दें चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क शारचुला से 45 किमी आगे लखनपुर के पास चट्टान दरकने से बंद हो गई थी।

उत्तराखंड पुलिस ने किया वीडियो जारी

उत्तराखंड पुलिस ने इसका वीडियो ट्विटर पर जारी किया है। पहाड़ी दरकने से पूरा पहाड़ सड़क पर आ गिरा था। गनीमत रही कि सड़क निर्माण में लगे मजदूर और ग्रामीण लोग घटना स्थल से काफी दूर होने से कोई जनहानि नहीं हुई। बता दें कि यहां पर भूस्खलन के बाद करीब 120 मीटर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

सड़क को आवागमन के लिए सुचारू करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। सड़क बंद होने से धारचूला और गुंजी में तीन सौ से अधिक यात्री फंस गए हैं। बार-बार सड़क बाधित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें