Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : कोविड कर्फ्यू में कोई भी आम आदमी नहीं रहेगा भूखा, भाजपा का कार्यकर्ताओं को ये निर्देश

देहरादून  : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रेस वार्ता की और बताया कि कोविड कर्फ्यू में कोई भी आम आदमी भूखा न रहे इसके निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। मदन कौशिक ने कहा कि केंद्रीय नेतृव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस महामारी में बैठक मूकदर्शक नहीं बना रहेगा बल्कि आम जनता की सेवा इस दौरान करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी दी कि जिलों के आंकड़े के अनुसार कंट्रोल रूम से 1140 कोविड मरीजों,प्रदेश कार्यालय कंट्रोल रूम से 680 कोविड मरीज़ो की मदद पार्टी के द्वारा की गई है। जल्द बीजेपी डाक्टरों का पैनल तैयार कर मदद करने की कोशिश भी करेगी। साथ ही कहा कि ऐसे राजनैतिक दल जो केवल जो चुनाव के समय आते है या आलोचना करते हैं आज भी राजनीति कर रहे हैं, वह उचित नहीं है। एक राजनैतिक दल के रूप में सभी को काम करने की आवश्यकता है।

मदन कौशिक ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान में भी बीजेपी जनता की मदद करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें