Udham Singh Nagar NewsHighlight

बच्चे की दवा लेने जा रहे थे दंपति, बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

काशीपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पत्नी और बच्चे के साथ दवा लेने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बस की चपेट में आने से युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद रेहान (25) निवासी पाकीजा कॉलोनी अपनी पत्नी फरहा (24) और बेटे फुरकान (2) के साथ फुरकान की दवा लेने के लिए बाइक से जा रहे थे। जमालगंज के पास युवक बस की चपेट में आ गया। हादसे में रेहान की मौके पर ही मौत हो गई।

बस चालक मौके से फरार

जबकि उसकी पत्नी फरहा के पांव में फ्रैक्चर हो गया है। हादसे में बच्चे को भी हल्की चोट आई है। घटना के बाद से रेहान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बस चालक बस को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें