Pauri Garhwal NewsBig News

बद्रीनाथ धाम जा रहे थे दंपति, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल

पौड़ी में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने कार सवार दंपति को खाई से बाहर निकालर अस्पताल पहुंचाया.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा शनिवार रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी की डूंगरीपंथ कालीगढ़ पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास पहुंची.

बद्रीनाथ धाम जा रहे थे दंपति

पुलिस ने कार सवार दंपति को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया. जांच पड़ताल करने पर पता चला कि दंपत्ति वाराणसी निवासी हैं. दोनों बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन श्रीनगर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें