Nainital NewsBig News

दर्दनाक हादसा : टैंक की सफाई करने गए थे दंपति, दम घुटने से दोनों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपति की दम घुटने से मौत हो गई. मृतक उत्तर प्रदेश के बदायूं के मूल निवासी हैं. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

दम घुटने से दंपति की मौत

घटना रविवार सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की गोशाला में मटरू (40) मूल निवासी बदायूं काम करता था. मटरू अपने परिवार के साथ मुखानी में ही रहता था. रविवार सुबह जगदीश ने टैंकर मंगाकर गौमूत्र का टैंकर साफ़ करवाया. टैंक में थोड़ा गौमूत्र बच गया था. जिसे साफ़ करने के लिए मटरू टैंक में उतर गया.

परिजनों में पसरा मातम

टैंक के अंदर दम घुटने से मटरू बेहोश हो गए. ये देख मटरू की पत्नी रानी भी टैंक में उतर गई. जहां दम घुटने से रानी भी बेहोश हो गई. दोनों की बेहोशी की हालत में देख कड़ी मशक्कत के बाद टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें