HighlightUttarakhand

उत्तराखंड में यहां बन रहा देश का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र, निर्माण कार्य हुआ शुरू

देश का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र उत्तराखंड में बन रहा है। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद देश के पहले हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ये केंद्र तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

यहां बन रहा देश का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र

देश का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र उत्तराखंड के गंगोत्री में बन रहा है। गंगोत्री के पास लंका में कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने इसके निर्माण के लिए प्रस्तावित साइट का डेवलपमेंट शुरू कर दिया है। बता दें कि ये केंद्र करीब तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

साल 2020 में हुई थी निर्माण की घोषणा

आपको बता दें कि देश के पहले हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र के निर्माण की घोषणा साल 2020 में हुई थी। इसे वन विभाग द्वारा बनाया जाना है। इसके निर्माण का जिम्मा ग्रामीण निर्माण विभाग को दिया गया है। विभाग ने वर्ष 2020 में ही केंद्र निर्माण के लिए डिजाइन और ड्राइंग का काम पूरा कर लिया था। लेकिन इसका निर्माण अब शुरू हो पाया है।

चार साल बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य

हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र और कैफेटेरिया के लिए 4.87 करोड़ व वन विभाग सुविधा भवन के लिए 1.23 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई। सुविधा भवन के निर्माण के लिए 49 लाख की पहली किस्त भी जारी हो गई थी। यहां तक कि निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई थी। लेकिन इसका बाद भी प्रोजेक्ट निर्माण कार्य लटक गया था। लेकिन चार साल अब काम शुरू हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें