National

देश में बेची जा रही नकली दवाएं, उत्तराखंड में भी कारोबार, जल्द होगी कार्रवाई

देश में नकली दवाओं को लेकर सरकार को कई बड़े सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर जल्द ही बंगाल से लेकर बिहार, यूपी और उत्तराखंड तक संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। जानकारी सामने आई है कि करीब 12 कंपनी नकली दवाएं बेच रही है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अनुसार करीब 12 से ज्यादा फार्मा कंपनियां लेबल लगी नकली दवाएं बेच रही है। इस काम में कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा एक समूह शामिल है, जिन्हें लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी। 

इन कंपनियों की हैं नकली दवाएं

अधिकारियों को मिले साक्ष्य के आधार पर जिन कपंनियों को नकली दवाएं है उनमें सन फार्मा के अलावा एल्केम, सिप्ला, ग्लेनमार्क, जीएसके, एबॉट, डॉ. रेड्डी, अरिस्टो, नोवार्टिस जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।

दो करोड़ की नकली दवा जब्त

जानकारी के अनुसार हाल ही में सन फार्मा कंपनी ने सीडीएससीओ को शिकायत की थी कि पश्चिम बंगाल में उनकी कंपनी के नाम से नकली दवाओं का कारोबार हो रहा है। इस शिकायत के बाद जब कार्रवाई हुई तो करीब दो करोड़ की दवाएं सरकार ने जब्त की और दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इन राज्यों में मारे छापे

नकली दवा के लिए टीम ने उत्तराखंड, हैदराबाद, सिक्किम और बिहार में छापे मारे हैं। जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर 10 लाख रूपये की नकली दवाएं जब्त की गई हैं।

दवा खरीदने के लिए बनें जागरूक

जब भी कोई मरीज या तीमारदार दवा लें तो उसे जागरूक होने की आवश्यकता है। बाजार में अधिकतर दवाओं पर क्यूआर कोड, वेबसाइट और अन्य तरह के मानक हैं, जिनकी जांच से असली और नकली दवा के बीच अंतर पता किया जा सकता है। सात गोली लेते समय यह भी ध्यान रखें कि दवा कहां से खरीद रहे हैं। लोग यदि जागरूक होंगे तो आसानी से नकली दवाओं को खत्म किया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें