महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला का शनिवार को राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान महाराजा चार्ल्स को 360 साल पुराना ताज पहनाया गया। इस ताजपोशी कार्यक्रम में दो हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।
‘गॉड सेव किंग चार्ल्स’ के जमकर लगे नारे
बताया जा रहा है कि जब महाराजा चार्ल्स को ताज पहनाया जा राह था उस दौरान वहां मौजूद लोगों ने’गॉड सेव किंग चार्ल्स’ के जमकर नारे लगाए।
‘न्याय और दया’ के साथ शासन करने की शपथ
वहीं महाराजा चार्ल्स ने ब्रिटेन के लोगों पर ‘न्याय और दया’ के साथ शासन करने और एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने की शपथ ली, जहां सभी धर्मों और विश्वासों के लोग स्वतंत्र रूप से रह सकें। इस दौरान बर्मिंघम पैलेस से लेकर वेस्टमिंस्टर ऐबी तक हजारों लोग सड़क के किनारे महाराजा चार्ल्स तृतीय को देखने के लिए आए हुए थे ।
ताजपोशी होते ही बने सम्राट महाराजा चार्ल्स
बता दे किकिंग चार्ल्स तृतीय बीते साल सितंबर में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य देशों के सम्राट के दावेदार बने थे, और आज ताजपोशी होते ही वह इन देशों के सम्राट बन गए हैं।