Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में खात्मे की ओर कोरोना, आज आए इतने मामले, एक मरीज की मौत, 1026 एक्टिव केस

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट आ रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग समेत लोगों ने राहत की सांस ली है। कोवि़ड गाइडलाइन में लोगों को छूट दी गई है। उत्तराखंड में भी कोरोना से राहत है. बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना के मामलों के साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आई है। आज बुधवार का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया गया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में 156 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं एक कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज बुधवार को 206 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 156 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 1026 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज बुधवार को अल्मोडा़ में 14, बागेश्वर में 4, चमोली में 16, चंपावत में 7, देहरादून में 53, हरिद्वार में 15, नैनीताल में 8, पौड़ी गढ़वाल में 6, पिथौरागढ़ में 10, रूद्रप्रयाग में 17, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 3, उत्तरकाशी में 2 मामले सामने आए हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें