Big NewsNainital News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पहाड़ में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, एक ही गांव के 7 लोग पॉजिटिव

uttarakhand corona

नैनीताल : उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का कहर हल्का बढ़ने लगा है। बता दें कि बीते दिन दो स्कूलों में कोरोना के कुल 5 मामले सामने आए। बीते दिन जीआईसी रातीघाट में कई बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। उनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है तो वहीं आज 7 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिससे सनसनी फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बीते दिनों राजकीय इंटर कालेज रातीघाट में 04 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद इनके संपर्क में आये तमाम लोगों की जांच का क्रम भी चला।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि बीते दिनों हली गांव में 07 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव पाये गये सभी लोग उन 04 बच्चों के परिजन और संपर्क में आए लोग हैं जो पहले ही पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

लोग कोरोना को लेकर बेपरवाह हो चले हैं। लोग सड़कों पर बिन मास्क के घूम रहे हैं। ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। लोग सैनिटाइजर का यूज करना भूल से गए हैं। वहीं पुलिस भी कोरोना गाइडलाइड के पालन कराने में ढिलाई बरत रही है जिसका नतीजा है कि कोरोना के केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं।ष

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें