Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

फिर पैर पसार रहा कोरोना, स्कूलों में लगातार मिल रहे नए मामले

cabinet minister uttarakhand

 

बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अभिभावक चिंता में आ गए हैं। करीब 12 दिन बाद स्कूलों में CBSE की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं भी शुरू होनी है। ऐसे में अभिभावकों की चिंता ज्यादा बढ़ी हुई है।गाजियाबाद और नोएडा में स्कूली छात्रों व शिक्षकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब दिल्ली के कुछ निजी स्कूलों में भी शिक्षक और छात्रों के संक्रमित होने की खबर है। इसके चलते स्कूल को बंद कर छात्रों को छुट्टी पर भेज दिया गया।

बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अभिभावक चिंता में आ गए हैं। करीब 12 दिन बाद स्कूलों में सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं भी शुरू होनी है। ऐसे में अभिभावकों की चिंता ज्यादा बढ़ी हुई है। एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर दिल्ली के स्कूलों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

स्कूलों ने हरकत में आते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने पर जोर देना शुरू कर दिया है, वहीं अभिभावकों के लिए भी रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। एनसीआर के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब दिल्ली के स्कूलों में भी केस मिलने लगे हैं। गंगाराम रोड से नामी निजी स्कूल में एक शिक्षक संक्रमित हो गया है। प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए स्कूल को बंद कर दिया है।

स्कूल प्रशासन को मंगलवार को एक शिक्षक के संक्रमित होने की जानकारी मिली थी, इसलिए बुधवार को स्कूल बंद रहा। किसी अन्य शिक्षक व छात्र में संक्रमण का मामला अभी सामने नहीं आया है। स्कूल को अब सोमवार को खोला जाएगा। वहीं, दक्षिणी दिल्ली के एक स्कूल में भी शिक्षक और छात्रों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। इस स्कूल को भी फिलहाल बंद किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें