Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में कोरोना से हाहाकार, एंबुलेंस चालक भर रहे जेब, परिवहन विभाग एक्शन में

देहरादून :कोरोना काल में जहां हाहाकार मचा हुआ है वही इस बीच लोग घपला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें एंबुलेंस चालकों के खिलाफ आ रही है। इसको देखते हुज उत्तराखंड परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। परिवहन विभाग मन माना किराया वसूलने वाले एंबुलेंस संचालकों पर नकेल कसने के लिए किराया निर्धारित करने जा रहा है। इसके बाद अगर कोई एंबुलेंस संचालक निर्धारित से ज्यादा किराया वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि हाल ही में जिला प्रशासन की तरफ से एंबुलेंस संचालकों द्वारा मरीजों और उनके तीमारदारों से मनमाना किराया वसूलने का मामला परिवहन विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था। इसके बाद परिवहन विभाग हरकत में आया और एंबुलेंस का किराया तय करने के लिए प्रस्ताव बनाना शुरू किया। यह प्रस्ताव राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें