Dehradun NewsHighlight

देहरादून RTO दफ्तर में कोरोना का साया, लाइसेंस सेक्शन दो दिन के लिए बंद

Dehradun RTO

देहरादून : देहरादून के आरटीओ ऑफिस में भी कोरोना का संक्रमण फैल गया है। भीड़ से लबालब आरटीओ दफ्तर के लाइसेंस सेक्शन में कुछ कर्मचारियों को कोरोना के लक्षण होने पर लाइसेंस सेक्शन दो दिन मंगलवार और बुधवार के लिए बंद कर दिया गया है। आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि लाइसेंस सेक्शन के कर्मचारियों समेत वह खुद भी होम आइसोलेट हो गए हैं। कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है। दो दिन बाद स्थिति के आधार पर लाइसेंस सेक्शन पर फैसला लिया जाएगा।

आरटीओ ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को जिन आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट स्लॉट बुक हैं, उनका टेस्ट स्थगित कर दिया गया है। उन्हें बाद में नई तारीख दी जाएगी। बता दें कि आरटीओ ऑफिस में लाइसेंस, व्यावसायिक वाहनों के कार्यों और नए वाहन पंजीकरण के अलावा सारे काम बंद करने पर भी भीड़ कम नहीं हुई। इसी बीच सोमवार को लाइसेंस सेक्शन के कुछ कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण दिखे जिसके बाद आरटीओ ने उन्हें तत्काल आइसोलेशन में जाने और कोरोना संबंधी जांच कराने का आदेश दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें