Haridwar News

उत्तराखंड : कोरोना काल में उपभोक्ताओं को वितरित किया गया मुफ्त राशन, इतने बजे तक मिलेगा

खबर लक्सरर से है, जहां कोविड 19 की एसओपी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की देखरेख में लकसर में भी उपभोक्ताताओं प्रति माह मिलने वाले राशन के साथ ही 5 किलोग्राम मुफ्त राशन भी वितरित किया गया। सबसे खास बात यह है कि इस बार पहले से दुगुना राशन उपभोक्तओं को मुहैय्या कराया जा रहा है। लकसर और ख़ानपुर के 88 राशन की दुकानों पर सरकारी-एसओपी के मुताबिक सवेरे 7 बजे से राशन का वितरण का काम शुरू हो गया था जो 10 बजे तक चलता रहा। यह व्यवस्था हर दिन चालू रहेगी।

लकसर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने लकसर ओर सुल्तानपुर की कई राशन की दुकानों का निरीक्षण किया  इस दौरान उन्होंने राशन डीलरों द्वारा बनाई राशन वितरण व्यवस्था। इस दौरान खासतौर से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग पर सेनेटाइजेशन आदि व्यवस्थाओं को चेक किया। साथ ही उपभोक्ताओं से बातचीत भी की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें