Big NewsUttarakhand

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 108 नए संक्रमितों की पुष्टि, एक की मौत

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामले रोज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 108 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से स्वास्थय विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है।

स्वास्थय विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 592 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 108 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें से एक बार फिर देहरादून जनपद से सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

देहरादून जिले से सामने आए अधिकांश मामले

देहरादून जिले में 53, नैनीताल में 17, हरिद्वार में 10, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 6, पौड़ी में 4, चंपावत में 3, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित की इलाज के दौरान ही मौत हो गई।

प्रदेश में कोरोना के 283 सक्रिय मामले

बता दें वर्तमान में 283 सक्रिय मामलें हैं। इसमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। जनवरी माह से प्रदेश में कुल 1004 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 713 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जबकि आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें