देश में कोरोना का नया रुप एक बार फिर से विकराल रुप ले रहा है। बता दें कि दो दिन से देश में 62 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश के कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। बता दें कि देश के 6 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। होली में कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया। कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, एमपी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिससे इस संकट को टाला जा सके। आइए जानते हैं देश में फिलहाल किन-किन शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।
देश में फिलहाल दो राज्यों के कुछ शहरो में में लॉकडाउन लगाया गया है। इनमे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश शमिल हैं। महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर के बीच औरंगाबाद में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यह लॉकडाउन 30 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। औरंगाबाद के जिला प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। इसके अलावा नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है।
महाराष्ट्र के बीड जिले में लॉकडाउन
महाराष्ट्र के बीड जिले में भी प्रशासन ने लॉकडाउन लगा दिया है। बीड जिले में ये लॉकडाउन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लागू किया गया है। राज्य के परभणी जिले में भी 24 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू किया जा चुका है।इसके अलावा महाराष्ट्र में 28 मार्च की रात से धारा-144 लगा दी गई है।
एमपी में कई जगह लॉकडाउन
वहीं बता दें कि मध्य प्रदेश के बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी हर रविवार लॉकडाउन शुरू हो गया है। यहां विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा के सौंसर में संडे लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन में हर रविवार लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया था। लॉकडाउन हर शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।
देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू
लॉकडाउन के अलावा देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसमें महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य शामिल हैं। पूरे महाराष्ट्र में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं। यहां 28 मार्च से 15 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वह शहर जहां नाइट कर्फ्यू लगाया है उसमें- लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रोपड़, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत और राजकोट शामिल हैं।