

देश में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट जारी है। देश में कोरोन का कहर कम हो गया है जिसके देखते हुए लोगों को कोविड गाइडलाइन में छूट दी गई है। बता दें कि कोरोना के आज 13,405 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में 34,226 लोग रिकवर हुए हैं जबकि 235 लोगों की मौत हो गई।
इसके अलावा सक्रिय मामले भी घटकर 1,81,075 हो गए हैं। कुल 4,21,58,510 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। साथ ही कोरोना से अब तक 5,12,344 लोगों की मौत हो चुकी है। दैनिक पाजिटिविटी दर घटकर अब 1.98% हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,405 नए मामले आए, 34,226 रिकवरी हुईं और 235 लोगों की कोरोना से मौत हुई।