Big NewsNational

होली में कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 62 हजार से ज्यादा मामले, 300 से ज्यादा की मौत

Holi corona

भारत में कोरोना का संक्रमण एक बाऱ फिर से कहर बरपा रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 62714 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। वही बता दें कि शनिवार को 62,258 नए मामले सामने आए थे। साथ ही पिछले 24 घंटे में 312 लोगों की मौत इसकी वजह से हुई है। अब तक मृतकों की संख्या 1,61,552 पहुंच गई है। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 486310 हो गई है, जो कि शनिवार को 4,52,647 थी। जबकि 1,13,23,762 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। रविवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में नए मामले आने के बाद अब तक भारत में कुल मामलों की संख्या 1,19,71,624 पहुंच गई है।

आपको बता दें कि 5 राज्यों में स्थिति बेहद खराब है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पंजाब और गुजरातमें सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 24 घंटे में 35726 मामले सामने आए। वही महाराष्ट्र में 24 घन्टे में 166 लोगों की मौतें हुई है। उत्तराखंड में भी बीते दिन 257 मामले सामने आए जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग और सरकार की चिंता बढ़ गई है। देहरादून के सबसे ज्यादा बुरे हाला है। सबसे ज्यादा मामले देहरादून हरिद्वार और नैनीताल में सामने आ रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें